Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Champawat News
›
Champawat secured first position at the state level in the implementation of the Twenty Point Programme of the Government of India
{"_id":"69c7c126de93e16cdd03fafb","slug":"video-champawat-secured-first-position-at-the-state-level-in-the-implementation-of-the-twenty-point-programme-of-the-government-of-india-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया
गायत्री जोशी
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:23 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व, प्रभावी समन्वय और सतत अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में एक बार फिर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दिसंबर माह की रैंकिंग सहित निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद ने जुलाई से फरवरी तक लगातार आठ माह तक शीर्ष स्थान हासिल किया है।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद ने 40 रैंकिंग मदों में से 39 में ‘A’ श्रेणी तथा 1 में ‘B’ श्रेणी प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि किसी भी मद में ‘C’ या ‘D’ श्रेणी नहीं रही, जो योजनाओं के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को दर्शाता है। कुल 123 अंकों में से 122 अंक प्राप्त कर चम्पावत ने 99.19 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। वहीं बागेश्वर 97.44 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा पिथौरागढ़ 95.73 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।