{"_id":"69c7c175390204d6cf055ef7","slug":"video-many-consumers-are-upset-as-they-havent-received-cylinders-even-after-several-days-of-booking-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर न मिलने से कई उपभोक्ता परेशान, रातभर बारी-बारी से खड़े हो रहे लाइन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर न मिलने से कई उपभोक्ता परेशान, रातभर बारी-बारी से खड़े हो रहे लाइन में
पिथौरागढ़ में रसोई गैस सिलिंडर के लिए हर दिन लंबी-लंबी कतार लग रही है। स्थिति यह है कि लोग शाम सात बजे ही पत्थर पर नंबर लिखकर लाइन में सिलिंडर की जगह सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि बाद में आकर भी उस नंबर पर सिलिंडर लगाया जा सके। कई लोग पूरी रात बारी-बारी से लाइन में लग रहे हैं। दो-तीन घंटे एक और उसके बाद दूसरा व्यक्ति लाइन में खड़ा हो रहा है। अनेक लोग इसलिए भी परेशान हैं कि बुकिंग के कई दिन बाद भी उनको सिलिंडर नहीं मिल पाया है। उस पर सिलिंडरों का बैकलॉग 11 हजार के करीब पहुंच गया है और आपूर्ति भी पहले की अपेक्षा घटी है। पिथौरागढ़ गैस सर्विस की तरफ से शनिवार के लिए नगर के लिंक रोड, टकाना, जीआईसी आदि जगहों पर 19 मार्च से पहले की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को गैस वितरण करने की सूचना प्रसारित की गई थी। एंचोली में शहीद गिरीश इंडेन सर्विस और एपीएस रोड पर तिलढुकरी गैस सर्विस को सिलिंडर बांटने थे। उपभोक्ताओं ने लिंक रोड के अपटेट तिराहे पर शाम सात बजे से ही लाइन लगानी शुरू कर दी। जो लोग उस वक्त सिलिंडर नहीं ला पाए, उन्होंने पत्थर और ईंट पकड़कर उस पर अपनी बारी का नंबर लिखा और लाइन में अपना स्थान सुनिश्चित किया। बाद में उस जगह सिलिंडर रखकर लाइन में खड़े हो गए। कुछ लोगों ने दो-तीन सिलिंडरों को चेन से एक साथ बांधकर उन पर भी बारी का नंबर दर्ज किया था। टकाना, जीआईसी, एंचोली और एपीएस रोड पर भी लोगों ने देर रात से लाइन लगानी शुरू कर दी। अनेक उपभोक्ता रातभर बारी-बारी से अपने सिलिंडरों और नंबर की देखभाल में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।