{"_id":"69c7c426fd03be621008496e","slug":"video-omprakash-rajbhar-issues-warning-crops-burnt-due-to-short-circuit-action-will-be-taken-against-negligence-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर ने चेताया- शार्ट सर्किट से जली फसल तो होगी कार्रवाई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर ने चेताया- शार्ट सर्किट से जली फसल तो होगी कार्रवाई; VIDEO
गाजीपुर के मोहम्मदपुर कुसुमगांव में विद्युत सर्किट के कारण किसानों की फसल जलकर नष्ट होने के मामले में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही का परिणाम है और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने गांव में चौपाल लगाकर पीड़ित किसानों से बातचीत की। इस दौरान आगजनी से हुई क्षति का आकलन करते हुए प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर अधिकारियों के सामने प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि लेखपाल द्वारा सर्वे कराया जा चुका है और पूरी रिपोर्ट विद्युत मंत्री ए.के. शर्मा को सौंपी जाएगी।
राजभर ने कहा कि शासन की ओर से अनुमन्य सहायता राशि किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी पीड़ित का नाम सूची में छूट गया हो तो वह लेखपाल को अवगत करा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की मांग को स्वीकृति मिल चुकी है, भूमि चिन्हित हो गई है और बजट आते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
ग्रामीणों द्वारा विद्युत कर्मचारियों पर धन उगाही के आरोप लगाए जाने पर मंत्री ने कहा कि तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम लोकेश कुमार, तहसीलदार कौशल चौरसिया, लेखपाल कृष्ण मुरारी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर समेत कई अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।