{"_id":"69c7c15ae8a87458ae02a2f5","slug":"video-barachhwars-seven-day-nalwar-fair-kicks-off-with-a-grand-procession-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ बरच्छवाड़ का सात दिवसीय नलवाड़ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ बरच्छवाड़ का सात दिवसीय नलवाड़ मेला
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र और सरकाघाट उपमंडल के तहत आयोजित होने वाला सात दिवसीय बरच्छवाड़ नलवाड़ मेला शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। सबसे पहले एसडीएम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माता नबाही देवी के मंदिर में जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाद इसके त्रिवेणीघाट पहुंचे। यहां मुख्यातिथि सहित सभी अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई जिसके बाद भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक देवी-देवताओं ने शिरकत की। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ लोग झूमते-नाचते हुए बरच्छवाड़ मेला मैदान पहुंचे जहां एसडीएम ने विधिवत रूप से इस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय प्रदर्शनियों का उदघाटन करके उनका अवलोकन भी किया। एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी को मेले की बधाई दी और कहा कि बदलते स्वरूप के साथ इस मेले का स्वरूप भी बदला है और आज लोग प्राचीनता के साथ आधुनिकता का समावेश करते हुए इसका आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों पर सभी विभागों और जनसहयोग इस मेले को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। डे-नाइट पेट्रोलिंग के साथ ही एंटी चिट्टा थीम के तहत खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और मिनी मैराथन को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस मेले में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान किया है। त्रिवेणी धाम के महंत ने बताया कि मेले का अपना एक धार्मिक महत्व है। मेले के दौरान बहुत से लोग त्रिवेणी धाम में आकर अपना शीश नवाते हैं क्योंकि इस धाम की क्षेत्र में अपनी एक महिमा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों में इस मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें, आज से शुरू हुआ यह मेला आने वाले 3 अप्रैल तक जारी रहेगा। मेले के दौरान छह सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा,जिसमें प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेले का समापन धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।