{"_id":"69c7c40954f89606b004dd59","slug":"video-special-train-runs-from-ambala-to-ayodhya-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सैनी ने अंबाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ट्रेन में प्रदेश के 7 जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु सवार हुए, जिनकी आंखों में रामलला के दर्शन की ललक साफ दिखाई दी।
मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावुक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा को अयोध्या से जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी बुजुर्ग धन के अभाव में दर्शन से वंचित न रहे।
अप्रैल में नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी ट्रेन
मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक विशेष ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए भी रवाना की जाएगी। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 हजार रुपये और गुरु दर्शन योजना के तहत 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प हर वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।