{"_id":"69c7c1456107a8eae20635cb","slug":"video-girl-injured-in-leopard-attack-in-pithoragarh-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: डूंगरा गांव में तेंदुए के हमले में युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: डूंगरा गांव में तेंदुए के हमले में युवती घायल
गायत्री जोशी
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:23 PM IST
पिथौरागढ़ के बिण विकास खंड के डूंगरा गांव में तेंदुए के हमले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक, डूंगरा गांव के कूचगाड़ तोक निवासी संगीता (19) पुत्री कृष्ण सिंह वल्दिया तड़के चार बजे बिस्तर से उठकर आंगन में आई। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। संगीता के चिल्लाने पर परिजन घर से बाहर निकले। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया और संयोग से संगीता की जान बच गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे भर्ती किया गया। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि युवती के चेहरे और हाथ में तेंदुए ने गहरे जख्म किए हैं। उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। प्रधान राम सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। हालांकि तेंदुआ नजर नहीं आया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के साथ ही रात के समय बाहर न निकलने की अपील की। रहने और रात में बाहर नहीं निकलने की अपील की है। जोशी ने बताया कि घायल के परिजनों को अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। वहीं भाजपा की प्रदेश महामंत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, वीरेंद्र बोहरा समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंच घायल युवती का हालचाल जाना और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस मौके पर गिरीश जोशी, महेंद्र कार्की, विनोद चैंसर, गणेश चिराल, मनोज पिलख्वाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।