सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ten-year-old son lit the funeral pyre of his heroic father.

महेंद्रगढ़: दस वर्षीय बेटे ने नायक पिता को दी मुखाग्नी, सड़क हादसे में लगी थी गंभीर चोट

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:27 PM IST
Ten-year-old son lit the funeral pyre of his heroic father.
गांव बवानियां निवासी 35 वर्षीय सेना के जवान नायक अशोक कुमार को सेना की टुकड़ी व ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। नायक के दस वर्षीय बेटे मैरी ने जब अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नी दी तो हर आंख नम हो गई। जवान के पिता भरत सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मैकेनाइज इंफेंट्री से नायब सूबेदार राजू लक्ष्मण राजपूत के नेतृत्व में आई सेना की टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी गई। गांव बवानीया में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब सेना के जांबाज जवान नायक अशोक कुमार के निधन की खबर गांव पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार छह माह पूर्व महेंद्रगढ़ के सतनाली मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे जिसके बाद दिल्ली आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के आर्मी अस्पताल में हार्ट फेल होने से उनका निधन हो गया। 35 वर्षीय अशोक कुमार वर्ष 2012 में आर्मी मेडिकल कोर जोधपुर में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। शनिवार को गांव बवानियां में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सबसे भावुक क्षण तब आया जब उनके 10 साल के बेटे मैरी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान मिलिट्री स्टेशन से आई सेना की टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों का कहना है कि अशोक कुमार बेहद मिलनसार और देशभक्त युवक थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। इस मौके पर ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने सरकार से जवान के परिवार को उचित सम्मान और हर संभव सहायता देने की मांग की। नायक अशोक कुमार के परिवार में अब पत्नी पूनम देवी और 10 वर्षीय बेटा मैरी है। अशोक कुुमार के पिता भरत सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। भाई विजयपाल खेती किसानी करते हैं। नायक अशोक कुमार के जाने से माता विद्या देवी व पत्नी पूनम देवी के साथ-साथ परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बांग्लादेशी छात्र के मामले पर नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक ने क्या कहा, जानिए

28 Mar 2026

महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग का पाली में तीन जगह पर छापा, 30 एलपीजी सिलिंडर बरामद

अतरौली के मोहसिनाबाद-तेहरा सड़क बनी नाला, छह गांव के 10 हजार लोग परेशान

28 Mar 2026

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुलेट डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

28 Mar 2026

एसजीपीसी का बजट इजलास आज

28 Mar 2026
विज्ञापन

लखनऊ: लविवि मार्ग के पेट्रोल पंप पर सामान्य स्थिति, कर्मी बोले- कोई लिमिट नहीं, जितना चाहिए उतना लीजिए

28 Mar 2026

लखनऊ: जानकीपुरम 60 फीट रोड के पेट्रोल पंप पर सन्नाटा, कर्मी बोले- पेट्रोल खत्म हो गया

28 Mar 2026
विज्ञापन

Bijnor: गैस सिलिंडर न मिलने से बीआरसी केंद्र पर लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना

28 Mar 2026

सुल्तानपुर: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों अंबेडकरनगर रेफर

28 Mar 2026

गोंडा: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ दौड़ी पुलिस, मिशन शक्ति 5.0 के तहत “रन फॉर एंपावरमेंट” का आयोजन

28 Mar 2026

कनाडा में टीचर लाइसेंस प्राप्त करने पर मनदीप काैर को एसजीपीसी ने किया सम्मानित

28 Mar 2026

Video: पीलीभीत में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

28 Mar 2026

Muzaffarnagar: 151 कन्याओं का पूजन, महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

28 Mar 2026

Muzaffarnagar: गांव महोत्सव में शिक्षकों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान

28 Mar 2026

शुक्लागंज: गंगा पुल के डाउन ट्रैक पर दो अप्रैल से मेगा ब्लॉक; पुराने स्लीपर हटाकर लगेंगे एच-बीम

28 Mar 2026

कानपुर: सात घंटे गुल रही सात मोहल्लों की बिजली, नई एचटी लाइन डालने व पोल शिफ्ट करने से हुई दिक्कत

28 Mar 2026

कुल्लू: एसएमसी अध्यापक बनने के लिए 41 ने करवाया दस्तावेजों का सत्यापन

28 Mar 2026

Video: नलसर में रसोई गैस के लिए सुबह से लंबीं कतारें, लोगों को करना पड़ा घंटों इंतजार

28 Mar 2026

भिवानी के गांव फरटिया के पास खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

28 Mar 2026

Baghpat: सड़क हादसे में चार घायल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ प्रतिमा स्थल क्षतिग्रस्त

28 Mar 2026

Budaun: पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

28 Mar 2026

फर्रुखाबाद: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल

28 Mar 2026

अयोध्या: आकाशीय बिजली गिरने से नलकूप का कमरा हुआ क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा बचा

28 Mar 2026

बाघापुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव आज

28 Mar 2026

अयोध्या: रात 12 बजे से लाइन, फिर भी नहीं मिला गैस सिलिंडर, फूटा लोगों का गुस्सा

28 Mar 2026

सांडों का आतंक: राहगीर और बुजुर्ग परेशान, बोले- रोड पर चलना मुश्किल हो गया

28 Mar 2026

नोएडा एयरपोर्ट में आने वालों का सिलसिला जारी

28 Mar 2026

कानपुर: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बेड पर मिला सफाईकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

28 Mar 2026

कानपुर: बेटे का मुंडन न करा पाने से आहत मां ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

28 Mar 2026

गुरुहरसहाए से सटे गांव हजारा सिंह वाला घर से चुराई बाइक, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed