{"_id":"69c7c40d00f206462b06d8f3","slug":"video-five-farmers-sold-mustard-at-the-government-rate-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पहले दिन पांच किसानों ने सरकारी रेट पर बेची सरसों, 300 किसानों ने कटवाए टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पहले दिन पांच किसानों ने सरकारी रेट पर बेची सरसों, 300 किसानों ने कटवाए टोकन
सरसों की सरकारी खरीद शनिवार से शुरू हो चुकी है। पहले दिन मात्र चार किसानों ने सरसों की फसल को सरकारी एजेंसियों को बेचा है। वहीं, सरसों की फसल के सरकारी की तुलना में भाव ज्यादा मिलने के कारण किसानों का ज्यादा रुझान प्राइवेट एजेंसियों को फसल बेचने का है। इसके अलावा शहर की मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों के लिए सभी जरूरी उपयुक्त सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
दरअसल, सरकार ने किसानों को 6200 रुपये एमएसपी दिया है, लेकिन खुली मार्केट में किसानों की सरसों अब भी 6800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। यानी एक क्विंटल पर 800 रुपये का मुनाफा किसानों को मिल रहा है। शनिवार से मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी हैं। भिवानी जिले की 3 मंडियों को सरकारी खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। इन मंडियों में भिवानी, बवानीखेड़ा व चांग की मंडियां शामिल है। वहीं, कमेटी द्वारा मंडी में चार शेड़ों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, बारिश से सरसों को बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा गेट पर भी सीसीटीवी की निगरानी रखी गई है। ऐसे में पंजीकृत किसान भी प्राइवेट बोली में सरसों बेचना पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।