{"_id":"69c7c33e00f206462b06d8ec","slug":"video-rayabral-ma-chhapapara-ma-aaga-lgana-sa-gahasatha-ka-samana-jal-daugdhha-lkha-ka-nakasana-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला, डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला, डेढ़ लाख का नुकसान
यूपी के रायबरेली में शनिवार दोपहर किसान के छप्पर में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जल गया। साथ ही 12 मुर्गियां भी जल गईं। घटना में डेढ़ लाख का नुकसान होने की आशंका है।
जोगमगदीपुर मजरे साधुकुआं गांव निवासी रामसजीवन पुत्र मंगल छप्पर डालकर गुजर-बसर कर रहे थे। शनिवार दोपहर में अचानक उनके छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर करीब 20 हजार रुपये की नकद नष्ट हो गई। गेहूं, धान, कपड़े और जरूरी कागजात भी जलकर खाक हो गए। इस घटना में 12 मुर्गियां भी झुलसकर मर गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित रामसजीवन के अनुसार, आग लगने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने नुकसान का आकलन कराने के लिए लेखपाल को भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।