{"_id":"6aa8fe0c48777ebb28049ca5","slug":"video-rayabral-ma-mahagaii-ka-bca-ganaepata-bpapa-ka-chhata-aakara-ka-paratamao-ka-tarajaha-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में महंगाई के बीच गणपति बप्पा की छोटे आकार की प्रतिमाओं को तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में महंगाई के बीच गणपति बप्पा की छोटे आकार की प्रतिमाओं को तरजीह
रायबरेली में गणेशोत्सव को लेकर लालगंज कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार क्षेत्र में करीब 35 स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। अकेले कस्बे में आठ स्थानों पर आयोजन की तैयारी है। पंडाल सजाने से लेकर पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। महंगाई के बावजूद गणेश प्रतिमाओं की मांग बढ़ी है। हालांकि समितियां बजट को देखते हुए बड़े आकार की प्रतिमाओं के बजाय छोटी प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रही हैं। इससे बड़ी प्रतिमाओं की बिक्री प्रभावित हुई है। कस्बे में करीब 20 वर्षों से मूर्ति निर्माण कर रहे शिवशंकर तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 20 प्रतिमाओं की मांग बढ़ी है। उनके यहां ढाई फुट से लेकर आठ दस फुट तक की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। कच्चे माल, रंग और सजावटी सामान के दाम बढ़ने से प्रतिमाओं की कीमत भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रसायन मुक्त मिट्टी से प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। दतौली से प्रतिमा लेने आए अखिलेश ने बताया कि वह तीन वर्षों से घर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। इस बार भी आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। शुभ और इंद्रेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में घरों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी गणेश प्रतिमा स्थापना का चलन बढ़ रहा है। श्रद्धालु विधि विधान से पूजा की तैयारी में जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गणेशोत्सव को लेकर आयोजन समितियों को निर्देश दिए गए है। अब तक नगर के दो स्थान पर प्रतिमा स्थापना के लिए परमिशन का आवेदन मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।