{"_id":"6aa84e9076a02050950db3a2","slug":"video-speeding-thar-runs-over-motorcyclist-youth-dies-on-spot-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, युवक की माैके पर ही माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, युवक की माैके पर ही माैत
मथरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव आन्यौर के पास सोमवार को तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद थार सवार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। आगरा जिले के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव मनखेड़ा निवासी पवन अपने रिश्तेदार के यहां आन्यौर में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। आन्यौर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे भगाने का प्रयास किया, जिससे बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। ग्रामीणों को मौके की ओर आता देख थार सवार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि फरार थार सवारों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।