{"_id":"6aa838c82f58bb2a8f0ca80a","slug":"video-villagers-from-ralam-bui-and-paton-are-forced-to-commute-while-risking-their-lives-amidst-crumbling-mountains-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रालम, बुई, पातों के ग्रामीणों को दरकते पहाड़ के बीच जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रालम, बुई, पातों के ग्रामीणों को दरकते पहाड़ के बीच जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है आवाजाही
अरविंद कुमार
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:41 PM IST
Link Copied
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में अंतिम चरण की बारिश आफत फैला रही है। भारी बारिश से मल्ला जोहार में रालम-मरछाली पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया है इससे तीन गांवों के ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है। ग्रामीणों के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रो से लौटना मुश्किल हो गया है। मजबूरन ग्रामीण पहाड़ी पर चढ़कर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
मल्ला जोहार में रालम-मरछाली पैदल मार्ग ही बुई, पातो और रालम के ग्रामीणों का आवाजाही का एकमात्र जरिया है। इसी रास्ते से भेड़ पालक भी आवाजाही करते हैं। बीते दिनों हुई भारी बारिश से यह रास्ता पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड शुरू हो गई है। ऐसे में हिमालयी क्षेत्रों के माइग्रेशन गांवों के ग्रामीणों का निचले इलाकों में लौटना शुरू हो गया है। रास्ता ध्वस्त होने से तीनों गांवों के ग्रामीण मुश्किल में हैं। ग्रामीण बमुश्किल खतरे से बीच पहाड़ पर चढ़कर आवाजाही कर रहे हैं। भेड़पालकों की दिक्कत अधिक बढ़ गई है। उनके लिए भेड़ों के साथ पहाड़ी पर चढ़कर नीचे की तरफ लौटना मुश्किल है और वे हिमालयी क्षेत्रों में फंसे हैं। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने बताया कि यदि समय रहते रास्ता नहीं बना तो सभी की दिक्कत बढ़ेगी। वहीं पहाड़ी के रास्ते आवाजाही करने में बड़ी घटना भी हो सकती है। उन्होंने ग्रामीणों और भेड़पालकों की सुरक्षा के लिए शीघ्र रास्ते का नवनिर्माण करने की मांग की है। ---------
कोट-रास्ता क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। जल्द टीम को भेजकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
खुशबू पांडे, एसडीएम, मुनस्यारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।