{"_id":"69c7c42c826ba00f2100acba","slug":"video-sharavasata-ma-kaii-papa-para-dajal-pataral-khatama-thana-bhara-bhataka-lga-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में कई पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म, दिन भर भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में कई पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म, दिन भर भटके लोग
श्रावस्ती में गिलौला, गिरंट बाजार, वीरपुर क्षेत्र में तेल खत्म होने की अफवाहों के चलते तराई के लोगों में वाहन का टैंक फुल करवाने की होड़ मची है। जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है और कुछ घंटों में ही पेट्रोल पंप खाली हो जा रहे हैं।
शनिवार को जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म रहा और लोग दिन भर वाहन लेकर एक पंप से दूसरे पंप भटकते दिखे। डीजल की मांग अचानक बढ़ने का सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें मक्का, गन्ना आदि फसलों की सिंचाई के लिए घंटो लाइन में लग के डीजल लेना पड़ रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि डीजल-पेट्रोल पूर्व की भांति ही सभी पंपों पर आ रहा है। जिले में तेल आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही डीजल-पेट्रोल लें। लोगों द्वारा अधिक मात्रा में डीजल-पेट्रोल लेने के चलते ही उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्ति विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर वितरण पर नजर बनाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।