{"_id":"69c80c9450abb72f9602d1e5","slug":"video-tablets-given-to-34-students-from-three-development-blocks-karanprayag-chamoli-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन विकासखंडों के 34 छात्र-छात्राओं को दिए टेबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विकासखंडों के 34 छात्र-छात्राओं को दिए टेबलेट
Renu Saklani
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:45 PM IST
कर्णप्रयाग में शनिवार को पोखरी, गैरसैंण और कर्णप्रयाग विकासखंड के 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों को टेब से ऑनलाइल क्लासेस लेकर कॅरिअर बनाने की सलाह दी गई। विकासखंड सभागार में ईशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने कहा कि बच्चों को पहले अपना लक्ष्य तय करना चाहिए। फिर लक्ष्य हासिल करने के लिए क्या जरूरत होगी, और लक्ष्य पर कैसे बढ़ा जा सकता है। इन पर फोकस करना चाहिए। ईशा फाउंडेशन के उत्तराखंड निदेशक भूपेंद्र सिंह नेगी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित बच्चों में गरीब और मेधावी का चयन किया गया है। बताया कि प्रदेश स्तर पर 500 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।