{"_id":"69c80c18e5ca399ba805ea57","slug":"video-kanpur-devotees-dance-to-bhajans-during-the-procession-of-shri-sanwaliya-seth-salasar-balaji-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: श्री सांवलिया सेठ सालासर बाला जी की शोभायात्रा में भजनों पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: श्री सांवलिया सेठ सालासर बाला जी की शोभायात्रा में भजनों पर झूमे भक्त
गोविंदनगर स्थित श्री सांवलिया सेठ सालासर बाला जी मंदिर सेवा समिति की ओर से तृतीय वार्षिकोत्सव पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ गोविंदनगर पांच ब्लॉक स्थित मंदिर से हुआ। पूर्व विधायक अजय कपूर व विजय कपूर ने पताका फहराकर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा में श्रद्धालु केसरिया ध्वज लिए हुए बैंड की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। वहीं राधा-कृष्ण और सांवलिया सेठ सालासर बाला जी की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी। यात्रा चड्ढा स्वीट हाउस, नटराज सिनेमा, दुर्गा मंदिर, चावला चौराहा और नंदलाल चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। यहां मुकेश जायसवाल, अंकुर खन्ना, प्रकाश त्रिपाठी, सतबीर सिंह, घनश्याम जायसवाल, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, सोनू ठाकुर और आशीष मल्होत्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।