{"_id":"69c802be655e87970701897b","slug":"video-napalgaja-ma-varathha-paratharashana-taja-gahamatara-ka-isatafa-taka-aathalna-jara-rakhana-ka-catavana-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेपालगंज में विरोध प्रदर्शन तेज, गृहमंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपालगंज में विरोध प्रदर्शन तेज, गृहमंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
नेपाल में बांके बालेन नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कार्की आयोग की सिफारिशों के आधार पर एमाले अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के विरोध में नेपालगंज सहित विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है।
नेपालगंज के बीपी चौक पर एमाले कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।
एमाले नेता कृष्णप्रसाद श्रेष्ठ ने कहा कि गृहमंत्री का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष ओली और कांग्रेस नेता लेखक की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी तरीके से की गई है, और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।
प्रदर्शन के चलते बीपी चौक से गुजरने वाला यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस बीच, आंदोलन के दूसरे चरण की रूपरेखा तय करने के लिए 29 मार्च को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।