{"_id":"69c7831d663d7db57100c59a","slug":"sukhpal-singh-khaira-alleges-rs-1-80-crore-scam-in-ferozepur-questions-aap-government-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखपाल सिंह खैरा का आरोप: फिरोजपुर में 1.80 करोड़ का घोटाला, AAP सरकार पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखपाल सिंह खैरा का आरोप: फिरोजपुर में 1.80 करोड़ का घोटाला, AAP सरकार पर सवाल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 28 Mar 2026 03:55 PM IST
Link Copied
सुखपाल सिंह खैरा ने पंजाब की सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि फिरोजपुर की ब्लॉक समिति में 15वें वित्त आयोग के तहत मिले फंड में करीब 1.80 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। खैरा के मुताबिक इस घोटाले में विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने दस्तावेजी सबूत भी पेश किए हैं, जो कथित अनियमितताओं की ओर इशारा करते हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए खैरा ने भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। खैरा ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।