{"_id":"69c817288a3eee83d4074e82","slug":"video-oil-tanker-filled-with-mustard-overturns-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाई में पलटा सरसों के तेल का टैंकर, तेल लूटने को मची ऐसी होड़; बाल्टी-बोतलें लेकर दाैड़ पड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाई में पलटा सरसों के तेल का टैंकर, तेल लूटने को मची ऐसी होड़; बाल्टी-बोतलें लेकर दाैड़ पड़े ग्रामीण
आगरा के फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेल से भरा एक टैंकर क्या पलटा, शनिवार सुबह ग्रामीणों के लिए ‘दिवाली’ जैसा नजारा हो गया। खाई में गिरे टैंकर से बहते तेल को लूटने के लिए लोगों में ऐसी होड़ मची कि जिसे जो बर्तन मिला, उसे लेकर दौड़ पड़ा। हादसे के बाद मदद के बजाय तेल भरने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सरसों के तेल से भरा यह टैंकर राजस्थान के बीकानेर से पश्चिम बंगाल (कोलकाता) जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 2 बजे फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर घाघपुरा और सती मंदिर के बीच चालक अचानक टैंकर पर नियंत्रण खो बैठा। टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। शनिवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि टैंकर से कीमती सरसों का तेल बह रहा है, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ग्रामीण हाथों में डिब्बे, बाल्टी, बोतलें और कनस्तर लेकर तेल बटोरने में जुटे हैं। तेल भरने के लिए लोगों में छीना-झपटी तक हुई। किसी ने टैंकर के नीचे बर्तन लगाए तो कोई रिसाव वाली जगह से सीधे तेल भरता नजर आया।हैरानी की बात यह है कि हाईवे पर घंटों तक यह ‘तेल की लूट’ चलती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जता रही है। शनिवार को बाद में क्रेन मंगवाकर टैंकर को खाई से बाहर निकलवाया गया और सीधा कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।