{"_id":"69c8104e858e350f560e959a","slug":"video-abdakaranagara-pahaca-shakaracaraya-savama-avamakatashavaranatha-sarasavata-gavarathhanapara-ma-ratara-vasharama-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गोवर्धनपुर में रात्रि विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गोवर्धनपुर में रात्रि विश्राम
अंबेडकरनगर में टांडा के गोवर्धनपुर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर शनिवार रात स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही तैयारी की गई थी। श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
शंकराचार्य का काफिला रात करीब 09.30 बजे मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पास पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसके बाद शंकराचार्य गोवर्धनपुर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन के बाद ब्रजमोहन उपाध्याय के घर रात्रि विश्राम किया। शंकराचार्य रविवार को बस्ती जिले में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह शाम को फिर से गोवर्धनपुर लौटेंगे। यहां धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।