{"_id":"69c8efb51fb9d0c16d0e3d26","slug":"video-om-prakash-says-pda-slogan-is-sham-opposition-has-exploited-backward-classes-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश बोले- पीडीए का नारा छलावा, विपक्ष ने किया पिछड़ों का शोषण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश बोले- पीडीए का नारा छलावा, विपक्ष ने किया पिछड़ों का शोषण; VIDEO
अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के बाद मंत्री राजभर ने आम जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में राजभर अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ‘पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को महज “छलावा” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह नारा जनता को गुमराह करने के लिए दिया गया है, जबकि सत्ता में रहते हुए विपक्ष ने इन वर्गों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया।
राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने केवल अपने परिवार के विकास पर ध्यान केंद्रित किया और पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज की उपेक्षा की। जाति जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को केवल चुनावी फायदे के लिए उछाल रहा है। गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है और आगामी चुनावों में गठबंधन भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगा।
बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से मंत्री राजभर ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ विपक्ष पर तीखा प्रहार कर आगामी चुनावी माहौल को गर्माने का प्रयास किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।