{"_id":"69c8eb1d57a2804cfd03ea5b","slug":"video-liver-disease-rising-rapidly-among-youth-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेजी से युवाओं का लिवर हो रहा बीमार, 16 फीसदी में समस्या; ये शाैक पड़ रहे सेहत पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेजी से युवाओं का लिवर हो रहा बीमार, 16 फीसदी में समस्या; ये शाैक पड़ रहे सेहत पर भारी
डिब्बा बंद भोजन, फास्ट फूड के सेवन के साथ शराब और धूम्रपान की लत कम उम्र में ही बड़ी बीमारियों का कारण बन रही है। ऐसी जीवनशैली से मोटापा और मधुमेह के बाद लिवर भी बीमार पड़ रहा है। 25-30 की उम्र में फैटी लिवर, लिवर फाइब्रोसिस और लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियां होना गंभीर है। ऐसे मरीजों में लिवर खराब होने और कैंसर का खतरा भी रहता है। देश के 48 मधुमेह रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और एंडोक्राइनोलाॅजिस्ट ने देशभर में 18 से 70 साल के 9,202 मरीजों पर अध्ययन किया। इसमें आगरा के 565 मरीज शामिल हुए। सात महीने के अध्ययन में 26.1 फीसदी मरीजों में लिवर फाइब्रोसिस की समस्या मिली, इनमें से 14 फीसदी की स्थिति गंभीर थी। पांच फीसदी में तो लिवर सिरोसिस की परेशानी पाई गई। इन मरीजों में सात फीसदी हृदय रोग, 46 फीसदी उच्च रक्तचाप और 47 फीसदी कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हो गए।शोध में मिले 16 फीसदी लिवर मरीजों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। इनमें थकान, कमजोरी, भूख न लगना, सूजन, पीलिया समेत अन्य लक्षण भी पाए गए।शोध में 5,613 पुरुष और 3,589 महिला मरीज शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।