Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Jairam Thakur says Virbhadra used to say that Sukhu is incapable of doing anything other than hatching conspiracies and plots
{"_id":"69c8f52a9e75a1ac6f0465a9","slug":"video-mandi-jairam-thakur-says-virbhadra-used-to-say-that-sukhu-is-incapable-of-doing-anything-other-than-hatching-conspiracies-and-plots-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जयराम ठाकुर बोले- वीरभद्र कहते थे सुक्खू षडयंत्र और साजिश के सिवाय और कुछ नहीं कर सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जयराम ठाकुर बोले- वीरभद्र कहते थे सुक्खू षडयंत्र और साजिश के सिवाय और कुछ नहीं कर सकता
Ankesh Dogra
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:17 PM IST
Link Copied
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू झूठ बोलने, षडयंत्र और साजिश रचने में माहिर हैं। यह बात खुद 6 बार के सीएम रहे स्व. वीरभद्र सिंह भी कहा करते थे। आज कांग्रेसी भी सीएम से दुखी हैं और स्पष्ट कहते हैं कि उनकी वजह से कांग्रेस की सरकार नहीं बनी बल्कि इसमें किसी और का ही योगदान रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। जब सत्ता परिवर्तन होगा तो भ्रष्टाचार की सारी परतें खुलेंगी और बहुत से लोग बेनकाब होंगे जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हिम केयर योजना के तहत किसी भी पुरूष की बच्चेदानी का कोई आपरेशन नहीं हुआ है। सीएम इस बारे में सिर्फ झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की भ्रमित जानकारियां सदन में दे रहे हैं। जिन भी लोगों के ऑपरेशन और उपचार हुए हैं उनकी सारी जानकारी सरकार के पास है। सरकार चाहे तो उनके घर पर जाकर इसकी जांच पड़ताल कर सकती है। पूर्व में सरकार ने हिमकेयर के तहत उपचार के लिए पैकेज बनाए थे जिसमें विभिन्न बीमारियों को कवर किया गया था। उस पैकेज का हवाला देकर सीएम सिर्फ पूर्व सरकार की योजना को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। भरमौर के विधायक और न्यूरो स्पेशलिस्ट डा. जनक राज इस बारे में पूरी बात सदन में रख चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।