{"_id":"69c8a2809848bc516f0e57df","slug":"video-saltanapara-ma-khata-gaii-kashara-ka-apaharanae-kachha-thara-btha-ghara-ka-bhara-bhasha-mal-harasata-ma-tha-aarapa-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में खेत गई किशोरी का अपहरण, कुछ देर बाद घर के बाहर बेहोश मिली, हिरासत में दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में खेत गई किशोरी का अपहरण, कुछ देर बाद घर के बाहर बेहोश मिली, हिरासत में दो आरोपी
यूपी के सुल्तानपुर में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे खेत गई एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया। किशोरी के पिता ने दो युवकों पर अपनी बेटी को बाइक से अगवा करने की शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उधर, कुछ ही देर बाद पीड़िता घर के बाहर बेहोश पड़ी मिली।
परिजनों के अनुसार, पीड़िता खेत गई थी, तभी दो युवक उसे जबरन अगवा कर ले गए। घटना को परिजनों ने खुद देखा था। किशोरी की दादी ने भी दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। घटना के समय किशोरी के माता-पिता एक मुकदमे की पैरवी के लिए दीवानी न्यायालय गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें अपनी बेटी के अपहरण की जानकारी मिली।
परिजनों ने कहा कि आरोपियों ने पहले भी धमकी दी थी कि वे उनकी लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करेंगे। फिर, जान से मार देंगे। शिवगढ़ थाना व हेल्पलाइन पर भी परिजनों ने शिकायत की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने अपहरण की सूचना दी थी। दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, आरोपियों के पुलिस हिरासत में होने के बावजूद, शाम 7:45 बजे पीआरवी पर एक विरोधाभासी सूचना मिली कि अपहरणकर्ता पीड़िता को उसके घर के सामने छोड़ गए हैं। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।