{"_id":"69c802ba4074dfc5c608032c","slug":"video-bharaica-ma-majara-saha-bl-bharata-oura-napal-ka-bca-rashata-ka-majabta-karaga-khal-mahatasava-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में मेजर सिंह बोले- भारत और नेपाल के बीच रिश्तों को मजबूत करेगा खेल महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में मेजर सिंह बोले- भारत और नेपाल के बीच रिश्तों को मजबूत करेगा खेल महोत्सव
बहराइच में शहर के किसान पीजी कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को भारत नेपाल खेल महोत्सव का आयोजन किया गया रहा है। यह आयोजन क्रीड़ा भारती तथा सीमा जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव में भारत और नेपाल की टीम कबड्डी, तीरंदाजी तथा रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगी।
महोत्सव के तैयारी की जानकारी देते हुए सीमा जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता से दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से इस प्रकार के खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। क्रीड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस खेल महोत्सव में दोनों देशों के युवाओं को प्रतिभा निखारने में एक उचित स्थान मिल रहा है। महोत्सव में प्रांत प्रचारक कौशल , एमएलसी अवनीश कुमार, संगठन मंत्री अमर नाथ, समेत अन्य शामिल होंगे। प्रतियोगित में सीमा क्षेत्र की चार टीम, नेपाल की चार टीम रहेगी।
इस दौरान सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ, जिला संयोजक किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सिंह सत्या, सभासद आशीष सिंह,देवेंद्र सिंह, डॉ. डिंपल जैन,आदित्य चंद मिश्र,डिंकु सिंह रैकवार, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अटल सिंह तथा विवेक शुक्ल व अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।