{"_id":"69c8f0dcbc6943cdbd078362","slug":"video-bjp-is-a-cadre-based-party-driven-by-ideology-rajendra-agarwal-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी: राजेंद्र अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी: राजेंद्र अग्रवाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एनएच-34 स्थित सैनी गांव के रॉयल रिजॉर्ट में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। रजपुरा मंडल अध्यक्ष मोनू चौधरी ने उनका स्वागत किया।
पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा तीन प्रमुख बिंदुओं पर संचालित होती है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण वैचारिक अधिष्ठान है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है और समावेशी समाज के निर्माण के लिए सभी के विचारों का सम्मान आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद देश को एकता के सूत्र में बांधकर रखता है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के दूसरे प्रमुख सिद्धांत एकात्म मानववाद और पांच निष्ठाओं का उल्लेख किया। इन निष्ठाओं में राष्ट्रीयता/राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, शोषणमुक्त समता समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता और मूल्य आधारित राजनीति शामिल हैं।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।