{"_id":"69c8f0d9769853123603802b","slug":"video-grand-fusion-fest-2026-held-at-ltr-college-students-showcase-cultural-talent-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: एलटीआर कॉलेज में ‘फ्यूजन फेस्ट-2026’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एलटीआर कॉलेज में ‘फ्यूजन फेस्ट-2026’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मेरठ के जानीखुर्द में एलटीआर कॉलेज कुराली के प्रांगण में रविवार को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘फ्यूजन फेस्ट-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
फेस्ट के दौरान विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, संगीत, नाटक और समसामयिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के संगम को दर्शाया गया। छात्र-छात्राओं के उत्साह और कौशल की उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
उन्होंने कहा कि एक सफल करियर के लिए अच्छा छात्र होना जरूरी है, लेकिन समाज और देश की उन्नति के लिए अच्छा नागरिक बनना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।