फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ आज: सज गईं सुहागिनें, जानें कितने बजे निकलेगा चांद; बादलों में छिप गया तो ऐसे खुलेगा व्रत

Thu, 29 Oct 2026 12:44 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 29 Oct 2026 12:44 AM IST
सार

Meerut News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक रही। कहीं मेंहदी लगवाई तो कहीं महिलाओं ने चूड़ी और शृंगार का सामान खरीदा। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। आज चांद दिखने का समय रात 8:09 बजे है।

विज्ञापन
Karwa Chauth Today: Married women are all decked up, with bangles and henna ready
मेहंदी लगवाती सुहागिनें। - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर अगर बादलों के कारण चंद्रमा दिखाई न दे तो ऐसी स्थिति में व्रतियों को रात 8:09 बजे के बाद ईशान कोण में पूर्व दिशा की ओर विधि-विधान से पूजन कर संकल्प लेकर अर्घ्य देना चाहिए। इस दौरान चावल की वेदी पर चंद्रमा बनाकर निर्धारित समय पर अर्घ्य देकर करवा पूजन करना फलदायी होगा।

 
Trending Videos
Karwa Chauth Today: Married women are all decked up, with bangles and henna ready
कैसी लगी मेहंदी। - फोटो : अमर उजाला
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि बादलों की वजह से चंद्रमा का दर्शन न होने पर व्रत के दौरान भगवान शिव और लक्ष्मी नारायण का स्मरण करना चाहिए।
Karwa Chauth Today: Married women are all decked up, with bangles and henna ready
सज गए हाथ। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अपने पितृ जनों का स्मरण करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही परंपरा अनुसार अपने सास और ससुर को ही प्रथम थाली परोसे। वह ही सबके लिए सर्वगुण संपन्न देवता हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Today: Married women are all decked up, with bangles and henna ready
कैसी लगीं मेरी चूड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
अगर वे न हों तो परिवार के बड़े को भोजन की थाली परोसें। यह व्रत संकल्प के साथ लिया जाता है। कोई भी न हो तो किसी भूखे को भोजन कराएं। यह पुण्य प्रताप का साधन होगा।
 
विज्ञापन
Karwa Chauth Today: Married women are all decked up, with bangles and henna ready
करवाचौथ की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
आचार्य मनीष स्वामी बताते हैं कि करवाचौथ के व्रत का पारण भगवान चंद्रदेव के दर्शन करने के बाद ही करना चाहिए। अगर विपरीत परिस्थितियों में चंद्रमा के दर्शन संभव न हों तो संकल्प लेकर भगवान विष्णु का स्मरण करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed