{"_id":"69c958c1efd5e3f59e085992","slug":"video-rashtra-nishtha-chaupal-inaugurated-in-greater-noida-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: राष्ट्र निष्ठा चौपाल का शुभारंभ, राष्ट्रीय मुद्दों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: राष्ट्र निष्ठा चौपाल का शुभारंभ, राष्ट्रीय मुद्दों पर हुआ मंथन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:22 PM IST
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के एक निजी होटल में रविवार को 'राष्ट्र निष्ठा चौपाल' के शुभारंभ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता, जनचेतना को बढ़ावा और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जन एकत्र होकर समाज और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सार्थक पहल की। मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी वीपी सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने आध्यात्मिक मूल्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल (आईएचआरसीसीसी) के इंटरनेशनल चेयरमैन जयशंकर राय, राजू मेहरा और अधिवक्ता आर वी मेहता भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनजागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।