{"_id":"69c8fa8af4676cc2fc0d479c","slug":"video-bharaica-ma-mabil-haka-kara-thaga-vahatasaepa-ka-jaraya-thaga-na-lkha-rapaya-uugdhae-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में मोबाइल हैक कर ठगी, व्हाट्सएप के जरिये ठगों ने लाखों रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में मोबाइल हैक कर ठगी, व्हाट्सएप के जरिये ठगों ने लाखों रुपये उड़ाए
बहराइच के रुपईडीहा कस्बा के निवासी कृष्ण मोहन का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उनके परिचितों से पैसे ठग लिए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात कृष्ण मोहन के मोबाइल पर एक संदिग्ध एप्लीकेशन भेजी गई थी। उन्होंने जैसे ही उस एप्लीकेशन को खोला, उनका मोबाइल हैक हो गया। शुरुआत में उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन कुछ समय बाद उनके परिचितों से कॉल आने लगे कि उनके व्हाट्सएप से पैसे की मांग की जा रही है।
हैकर्स ने कृष्ण मोहन के व्हाट्सएप अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए कई लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे। इस दौरान किसी से एक लाख रुपये तो किसी से 24 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कृष्ण मोहन ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और रूपईडीहा थाने को भी अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अपने परिचितों को इस ठगी के बारे में सूचित करना शुरू किया, ताकि आगे कोई और इसका शिकार न हो।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एप्लीकेशन को खोलने से बचें तथा ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।