{"_id":"69c8f9d68155d336890061bc","slug":"video-saharanpur-shri-balaji-janmotsav-begins-with-prabhat-pheri-and-public-welfare-yajna-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: प्रभात फेरी और जनकल्याण यज्ञ के साथ श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: प्रभात फेरी और जनकल्याण यज्ञ के साथ श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ
सहारनपुर के गंगोह में श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ प्रभात फेरी और जनकल्याण यज्ञ के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के माहौल में हुआ। सुबह आरती के बाद निकाली गई प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजन-कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
मोहल्ला ईशरा स्थित श्री शिव दुर्गा भुवनेश्वरी देवी पंचायती मंदिर से श्री बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में संयोजक मुरारी लाल बजाज के निर्देशन में प्रभात फेरी निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली प्रभात फेरी में श्रद्धालु धार्मिक धुनों पर झूमते नजर आए।
प्रभात फेरी के बाद जनकल्याण यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आहुतियां दी गईं। यज्ञ के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
दोपहर में मुख्य अतिथि कुंवर शेखर विजेंद्र ने विधिवत पूजन कर मंदिर में श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया। पूजन कार्यक्रम पंडित पंकज सेमवाल और पंडित सुरेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक गोयल, राकेश गोयल, सतीश सिंघल, विरेंद्र गर्ग, रामू गोयल, जसवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार को मोहल्ला कानून गोयान स्थित होली चौक पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।