{"_id":"6addade89c19bab1ed051ca1","slug":"up-social-media-accounts-operating-in-the-name-of-darul-uloom-deoband-are-fake-2026-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दारुल उलूम देवबंद के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट और चैनल फर्जी, मोहतमिम ने कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दारुल उलूम देवबंद के नाम से चल रहे सोशल मीडिया अकाउंट और चैनल फर्जी, मोहतमिम ने कह दी ये बात
Sun, 25 Oct 2026 12:51 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:51 PM IST
सार
Saharanpur News: व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर दारुल उलूम देवबंद के नाम से दर्जनों अकाउंट चल रहे हैं। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि उनकी केवल दो अधिकारिक वेबसाइट हैं।
विज्ञापन
देवबंद का दारुल उलूम
विस्तार
सहारनपुर की इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने सोशल मीडिया पर उसके नाम से संचालित विभिन्न अकाउंट और चैनलों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। संस्था ने स्पष्ट किया कि व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका कोई आधिकारिक अकाउंट या चैनल नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
संस्था की ओर से अपनी वेबसाइट जारी किए गए स्पष्टीकरण में कहा गया कि सोशल मीडिया पर दारुल उलूम और दारुल इफ्ता के नाम से चल रहे अकाउंट और चैनलों से संस्थान का कोई संबंध नहीं है। ऐसे माध्यमों से प्रसारित सामग्री को संस्था या उसके दारुल इफ्ता की ओर से जारी की गई जानकारी न माना जाए। धार्मिक मार्गदर्शन के लिए लोगों से आधिकारिक वेबसाइट का ही सहारा लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि उनकी दो आधिकारिक वेबसाइट हैं। इस पर संस्थान से संबंधित परिचय और घोषणाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संस्था के नाम से ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट या चैनल न बनाएं, जिनसे उनके संस्थान का आधिकारिक माध्यम होने का भ्रम पैदा हो।