{"_id":"69c904a7d605d693690dc4d7","slug":"video-female-coach-hospitalized-amidst-allegations-of-harassment-in-agra-eklavya-sports-stadium-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में गहराया विवाद, प्रताड़ना के आरोपों के बीच महिला कोच अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में गहराया विवाद, प्रताड़ना के आरोपों के बीच महिला कोच अस्पताल में भर्ती
आगरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में चल रहे विवाद ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। कबड्डी की सहायक प्रशिक्षिका एवं आवासीय छात्रावास वार्डन विजय लक्ष्मी सिंह की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से चल रहे विभागीय विवाद, नोटिस और मानसिक तनाव से उनकी तबीयत खराब हुई है। विजय लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में खेल निदेशक को भेजे स्पष्टीकरण पत्र में क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अधिकारियों, मेस संचालन और छात्रावास व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पत्र में कहा था कि मेस में अनियमितताएं हैं, खिलाड़ियों को समय से भोजन नहीं मिल रहा, मेन्यु के अनुसार खाना नहीं बन रहा और मेस कर्मचारियों की ओर से अनुशासनहीनता की जा रही है। जब उन्होंने इन व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास किया तो उन्हें लगातार नोटिस देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें वार्डन पद से हटाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है और मेस में हो रही गड़बड़ियों पर चुप रहने का दबाव बनाया जा रहा है। विजय लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्या से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा खेल निदेशक आरपी सिंह को भी पत्र लिखकर शिकायत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।