{"_id":"6a526d3b2d8d52a78f03cc3a","slug":"congress-general-secretary-sachin-pilot-alleged-theft-of-crores-of-rupees-in-donations-meant-for-ram-mandir-in-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'राम मंदिर में करोड़ों रुपये की चंदा चोरी', कांग्रेस महासचिव बोले- ट्रस्ट भंगकर हो सभी के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'राम मंदिर में करोड़ों रुपये की चंदा चोरी', कांग्रेस महासचिव बोले- ट्रस्ट भंगकर हो सभी के खिलाफ एफआईआर
Sat, 11 Jul 2026 09:50 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:50 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार 12 साल से कांग्रेस से ही सवाल पूछ रही है, खुद किसी का जवाब नहीं देती। इनके कार्यकाल में नीट, सीबीएसई समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। जांच के नाम पर एसआईटी बना दी जाती है, जिसके बाद मामला ठंडा पड़ जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जो कहते थे कि न खाएंगे न खाने देंगे, उन्हीं के राज में भगवान राम के मंदिर से करोड़ों रुपये की चोरी हो गई। पूरे ट्रस्ट को भंग करते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने मंदिर की नींव रखने से लेकर अब तक के आयोजनों की ऑडिट कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय प्लेस स्थित होटल में पायलट ने कहा कि लोग श्रद्धा से दान करते हैं और उसकी चोरी होना धोखा है। बड़े लोगों के संरक्षण में यह चोरी का खेल चल रहा था। जांच पारदर्शिता से नहीं हो रही है। बड़े आरोपियों को बचाया जा रहा है। इसलिए किसी भी बड़े पदाधिकारी का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों का किसने चुनाव किया, वह भी जांच के दायरे में आने चाहिए।
छोटे कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर मामला रफा-दफा किया जा रहा है। पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 12 साल से कांग्रेस से ही सवाल पूछ रही है, खुद किसी का जवाब नहीं देती। इनके कार्यकाल में नीट, सीबीएसई समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। जांच के नाम पर एसआईटी बना दी जाती है, जिसके बाद मामला ठंडा पड़ जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, डॉ. सीपी राय, डॉ. मधुरिमा शर्मा, सुमित विभव, राम टंडन, अश्विनी जैन, दीपक शर्मा, सतेंद्र दुबे, मुकेश डागुर, विष्णु दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हंगामा और नारेबाजी
राष्ट्रीय महासचिव के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनसे मिलने के लिए धक्का-मुक्की हुई। उनके समर्थकों ने भी जमकर नारेबाजी की। 10-15 मिनट तक यही स्थिति रही। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव चले गए।
कार्यक्रम में हंगामा और नारेबाजी
राष्ट्रीय महासचिव के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उनसे मिलने के लिए धक्का-मुक्की हुई। उनके समर्थकों ने भी जमकर नारेबाजी की। 10-15 मिनट तक यही स्थिति रही। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव चले गए।