{"_id":"69c9059facb9bdcd50003938","slug":"video-wheat-harvesting-begins-in-the-fields-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: खेतों में गेहूं की कटाई शुरू, मंडियों में अगले सप्ताह से आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: खेतों में गेहूं की कटाई शुरू, मंडियों में अगले सप्ताह से आने की संभावना
जिले के कई गांवों में अगेती गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। जल्द ही थ्रेसिंग का कार्य भी आरंभ हो जाएगा और किसान संभवत: 10 दिन में खरीद केंद्रों की ओर रुख कर देगा। वहीं दूसरी ओर सरकार ने एक अप्रैल से मंडी में गेहूं की सरकारी खरीदने के आदेश जारी किए है। मौसम साफ होने के बाद कंबाइन मशीन भी गेहूं की कटाई के लिए शुरू हो जाएगी।
फसल कटाई का कार्य अगले सप्ताह से जोर पकड़ेगा। साथ ही थ्रेसिंग का कार्य भी शुरू हो जाएगा और किसानों के आने बाट जोह रहे खरीद केंद्रों पर गेहूं
पहुंचना आरंभ हो जाएगा। खादर क्षेत्र में भी कटाई शुरू हो गई है। क्षेत्र के किसान इन दिनों अपने खेतों में गेहूं की कटाई में पूरे परिवार के साथ लगे हुए हैं। 10 दिन में किसानों का पीला सोना खेतों से मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए जिले में चार मंडियों समेत 20 खरीद केंद्र बनाए गए है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मानें तो मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए पानी और बिजली तक की व्यवस्था की गई है। खरीद केंद्रों में जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा
केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह पिछले वर्ष के 2425 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि है। जिले में चार बड़ी मंडियां सोनीपत, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा हैं। इस बार 1.45 लाख हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की खेती की गई है। जिसमें पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।