{"_id":"69c90499670540d2940e2b96","slug":"video-training-given-to-bjp-mandal-presidents-and-workers-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: कार्यशाला में भाजपा मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: कार्यशाला में भाजपा मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
भारतीय जनता पार्टी की ओर चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंडल नांगल सिरोही प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने शिरकत की जबकि वक्ता के तौर पर अजीत सिंह कलवाड़ी व जेपी सैनी उपस्थित रहे। कार्यशाला में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति व केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
अजीत सिंह कलवाड़ी ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मानना था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे व इसी सिद्धांत के लिए उन्होंने संघर्ष किया। उनका बलिदान देश की एकता के लिए एक प्रेरणास्रोत है। विधायक कंवर सिंह यादव ने भाजपा के इतिहास व विकास विषय पर अपने विचार रखे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है। पार्टी की विचारधारा देशहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करती रही है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की ताकत से पार्टी ने देश के हर कोने में पहचान बनाई है।
मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिए गए एकात्म मानववाद के सिद्धांत मानव और समाज के समग्र विकास की बात करते हैं। भाजपा संगठन की रीति-नीति और अनुशासन से सेवा कार्य करती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, प्रदीप कुमार, अमरसिंह, मोहनलाल, चंद्रकला, दीपक कुमार, डॉ नरेश कुमार, राजेश सिंह खेड़की व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।