{"_id":"69c9050652678a78e10f0739","slug":"video-video-esadaema-na-tana-gava-ma-pahacakara-tana-mamal-ka-kaya-maka-para-nasataranae-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसडीएम ने तीन गांवों में पहुंचकर तीन मामलों का किया मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसडीएम ने तीन गांवों में पहुंचकर तीन मामलों का किया मौके पर निस्तारण
‘न्यायालय आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के धर्मपुर, सेहरिया कला और दुबहा गांव पहुंचकर लंबित मामलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए त्वरित निस्तारण किया।
धर्मपुर गांव में सीमांकन से जुड़े हनुमान बनाम छत्तर सिंह प्रकरण का मौके पर निरीक्षण कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। यह मामला आपत्तियों के चलते लंबे समय से लंबित था, जिसे मौके पर साक्ष्य और पक्षकारों की बात सुनने के बाद निपटाया गया।
वहीं, सेहरिया कला गांव में भूमि विभाजन से संबंधित विचाराधीन मुकदमे का भी स्थलीय परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई। एसडीएम ने बताया कि न्यायालय में प्रचलित मामलों का निस्तारण अब ‘न्यायालय आपके द्वार’ के तहत मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति जानकर किया जा रहा है, जिससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आई है।
इसके अलावा दुबहा बाजार में सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत पर एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों व स्थानीय लोगों के बयान लेकर रास्ता खुलवाया। साथ ही, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पक्षों पर पाबंदी की कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए।
एसडीएम ने बताया कि पहले चरण में करीब दो दर्जन मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है, जबकि शेष लंबित पत्रावलियों की छंटनी कराई जा रही है, ताकि अनावश्यक रूप से लंबित मामलों का बोझ कम किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।