{"_id":"69c8f9be5920bf543a080cc7","slug":"video-encroachment-drive-in-shamli-bulldozer-action-on-20-plus-houses-and-shops-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 20 से अधिक दुकानों-मकानों से हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 20 से अधिक दुकानों-मकानों से हटाया कब्जा
शामली में नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी और धीमानपुरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों और मकानों के बाहर सड़क तक किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।
नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
रविवार को नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर 20 से अधिक दुकानों और मकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाया।
चेयरमैन ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अतिक्रमण न करें और नगर पालिका के अभियान में सहयोग दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।