Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Amidst the rain, a flood of devotees surged into the shrine of Maa Chintpurni, with long queues of pilgrims stretching all the way to the main market
{"_id":"69c8fa6aaba17594320e3fe5","slug":"video-una-amidst-the-rain-a-flood-of-devotees-surged-into-the-shrine-of-maa-chintpurni-with-long-queues-of-pilgrims-stretching-all-the-way-to-the-main-market-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बारिश के बीच मां चिंतपूर्णी के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मेन बाजार तक पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बारिश के बीच मां चिंतपूर्णी के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मेन बाजार तक पहुंचीं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:39 PM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तों का सैलाब मां के दरबार में उमड़ पड़ा और दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि श्रद्धालुओं की डबल लाइनें मेन बाजार को भी पार कर गईं।रविवार को बीच-बीच में हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। दूर-दराज़ से आए भक्त बारिश की परवाह किए बिना मां के जयकारे लगाते हुए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मी और होमगार्ड के जवान लगातार मुस्तैद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने और भीड़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे भारी भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। दिनभर मां चिंतपूर्णी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।