{"_id":"69c9035c968df4ede20118a1","slug":"video-be-careful-while-harvesting-the-crop-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: फसल की कटाई में बरतें सावधानी, लापरवाही छीन सकती है आंखों की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: फसल की कटाई में बरतें सावधानी, लापरवाही छीन सकती है आंखों की रोशनी
क्षेत्र में इन दिनों सरसों और गेहूं की कटाई जोरों पर है, लेकिन इसके साथ ही आंखों से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। फसलों पर बैठने वाले कीट और मच्छरों के कारण लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ये मच्छर सीधे आंखों में चले जाते हैं, जिससे जलन, खुजली और हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
वहीं, सरसों की कटाई के दौरान धांसे आंखों में लगने से गंभीर चोट का खतरा बना रहता है। नागरिक अस्पताल में हाल ही में करीब 10 ऐसे मरीज पहुंचे, जिनकी आंखों में सरसों का तना लगने से जख्म हो गया था। चिकित्सकों के अनुसार कुछ मामलों में मरीजों की लापरवाही के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे आंखों की रोशनी जाने की स्थिति तक बन गई।
कटाई के इस सीजन में नेत्र रोग ओपीडी में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सामान्य दिनों में जहां 120 से 130 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 180 से 200 तक पहुंच गई है, यानी करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरू यादव ने बताया कि मच्छरों और कीटों से बचाव के लिए आवागमन के दौरान चश्मे का प्रयोग करना जरूरी है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। फसल कटाई के दौरान यदि आंख में चोट लगती है तो किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और खुद से दवा डालने की बजाय तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से उपचार कराएं। समय पर इलाज न मिलने पर आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।