{"_id":"69c9051a01b4bbc47808e329","slug":"video-video-hanamana-mathara-ka-shakhara-para-thhavajarahanae-karaga-bjaraga-thal-ka-sasathapaka-2-aparal-ka-haga-aayajana-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे बजरंग दल के संस्थापक, 2 अप्रैल को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे बजरंग दल के संस्थापक, 2 अप्रैल को होगा आयोजन
राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा जिसकी अगुवाई बजरंगी के नाम से विख्यात विनय कटियार करेंगे। एक बार फिर विनय कटियार लाइम लाइट में आएंगे। कार्यक्रम में बजरंग दल से जुड़े अब तक के सभी पूर्व संयोजकों 50 साधु संतों सहित करीब 200 विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष विनय कटियार पूर्व महामंत्री जयभान पवैया सुरेंद्र जैन प्रकाश शर्मा मुख्य रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। राम मंदिर आंदोलन में बजरंग दल के योगदान को देखते हो यह आयोजन खास महत्व रखता है। माना जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से पहली बार इस तरह से बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को मंच देने के पीछे आंदोलन से जुड़े सभी घटकों को सम्मान और साथ लेकर चलने का संकेत छिपा है। गौरतलब है कि बजरंग दल की स्थापना विनय कटियार ने की थी लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट के गठन से लेकर मंदिर निर्माण तक आयोजित कई प्रमुख कार्यक्रम में उनके सक्रिय उपस्थित नहीं रही। इस दौरान उनकी नाराजगी समय-समय पर बयानों में भी सामने आती रही। खासकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर दिए गए उनके बयान चर्चा में रहे। ऐसे में हनुमान जयंती के इस मंच पर विनय कटियार को प्रमुख भूमिका में आमंत्रित करना केवल धार्मिक आयोजन पर नहीं माना जा रहा है बल्कि से संगठनात्मक समन्वय और पुराने मतभेदों को पाटने की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।