{"_id":"69c9093cf40bc553a808c3d9","slug":"video-free-heart-surgery-for-a-five-year-old-child-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Moga: पांच साल के बच्चे का दिल का मुफ्त ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत पूरी तरह मुफ्त में किया गया। इस उपचार के लिए परिवार को किसी भी प्रकार का खर्च नहीं उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, अगमप्रीत सिंह गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ता है। इसी दौरान टूडीके के अस्पताल की डॉक्टरों की टीम बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए वहां पहुंची। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि अगमप्रीत के दिल में छेद है।डॉक्टरों ने तुरंत परिवार को इस बारे में जानकारी दी और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चे का केस तैयार किया। इसके बाद 18 मार्च को अगमप्रीत को उनके परिवार के साथ बुलाकर जांच के बाद उसे मोहाली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 मार्च को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उसका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हुआ और 25 मार्च को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अगमप्रीत के इलाज और ऑपरेशन का पूरा खर्च राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वहन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।