{"_id":"69c973fa077943813200fc56","slug":"video-the-struggle-against-exploiters-will-continue-mohan-prajapati-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: शोषण करने वालों के साथ जारी रहेगा संघर्ष : मोहन प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: शोषण करने वालों के साथ जारी रहेगा संघर्ष : मोहन प्रजापति
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस पर जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। लोगों ने 12 वर्ष बाद पुन: मोहन प्रजापति को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। उन्होंने कहा कि समाज का शोषण करने वालों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। टाउन हॉल मैदान में आयोजित जागरूकता सम्मेलन में अध्यक्ष चुने गए मोहन प्रजापति को समाज के लोगों ने पगड़ी बांधकर सम्मान किया। समाज के विरोध में कार्य करने वालों को हर जगह मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। मोर्चा द्वारा अति पिछड़ों की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भी मजबूती से आवाज उठाई गई। कहा कि मंडल आयोग की सिफारिश लागू की जानी चाहिए। यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की भी मांग की। कहा कि इससे उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक भेदभाव खत्म होगा। इस दौरान समाज के लोगों को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। महासम्मेलन का संचालन हरेंद्र पाल ने किया। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, मोदी लाल प्रधान, रणवीर सैनी, जिलाध्यक्ष विजय पाल, ईश्वर प्रजापति, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाल, प्रभारी सुखपाल कश्यप, प्रभारी इंद्रमल प्रजापति, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजवीर धीमान, वरिष्ठ नेता सुमित प्रजापति, कृष्णपाल सैन, जिला पंचायत सदस्य सत कुमार प्रजापति, कृष्णा प्रजापति शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।