सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka psycho thief targets womens innerwear in gangavathi koppal district residential areas

कौन चुरा रहा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स?: अजीबोगरीब चोरी से पुलिस भी हैरान, CCTV में कैद हुई सनकी चोर की करतूत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नवीन पारमुवाल Updated Mon, 30 Mar 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक साइको चोर महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुरा रहा है। यह सनकी चोर रात में घरों में घुसकर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा रहा है। इलाके में लगे सीसीटीवी में संदिग्ध की हरकतों के विजुअल कैद हो गए हैं। 

karnataka psycho thief targets womens innerwear in gangavathi koppal district residential areas
कर्नाटक में 'साइको' चोर की दहशत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Karnataka Psycho Thief News: कर्नाटक के कोप्पल जिले में इन दिनों एक अजीबोगरीब चोर की दहशत है। यहां के गंगावती शहर में एक अज्ञात व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के अंतर्वस्त्रों की चोरी कर रहा है। यह साइको चोर रात में घरों में घुसकर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा रहा है। इस सनकी चोर की हरकतों ने स्थानीय निवासियों और खासकर महिलाओं के मन में डर पैदा कर दिया है। उसकी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।
Trending Videos


सीसीटीवी में कैद हुई सनकी की करतूत
यह पूरी घटना गंगावती शहर के सीबीएस इलाके की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में घरों की दीवारों को फांदकर अंदर घुसता है। वह घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के कपड़ों को चुराकर भाग जाता है। इस इलाके के कई घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह चोर कैद हुआ है। वीडियो में उसे संदिग्ध तरीके से दीवार फांदते और चोरी करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीबोगरीब चोरी से महिलाओं में डर का माहौल
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। महिलाओं का कहना है कि चोर सिर्फ महिलाओं के कपड़ों को ही निशाना बना रहा है। इस अजीबोगरीब चोरी के कारण मोहल्ले की महिलाओं में अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर काफी चिंता है। निवासियों ने इस चोर को साइको यानी मानसिक रूप से बीमार बताया है और जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
कर्नाटक में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बेंगलुरू के हेब्बागोडी में भी एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया था। वह महिलाओं के कपड़े पहनकर सार्वजनिक जगहों पर घूमता था और अश्लील हरकतें करता था। वह महिलाओं के कपड़े पहनकर सेल्फी भी लेता था। हुबली शहर में भी सितंबर के महीने में एक व्यक्ति को महिलाओं के पुराने अंतर्वस्त्र चुराने के आरोप में पकड़ा गया था। वह चोरी किए हुए कपड़े एक हफ्ते बाद वापस उसी घर में फेंक देता था।

उमेश रेड्डी का खौफनाक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस तरह की सनक खतरनाक भी हो सकती है। राज्य के कुख्यात अपराधी उमेश रेड्डी को जब 2002 में गिरफ्तार किया गया था तब वह भी महिलाओं के अंतर्वस्त्र पहने हुए था। उसके पास से भारी मात्रा में महिलाओं के कपड़े बरामद हुए थे। उमेश रेड्डी एक पूर्व सिपाही था जिसे कई महिलाओं के साथ रेप और हत्या के जुर्म में फांसी की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल पुलिस गंगावती के इस मामले में आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Dehradun: युवकों में विवाद के दौरान हुई गोलीबारी, सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed