सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief Nitin Nabin Assam Visit: Rally in Jagiroad Criticizes Rahul Gandhi and others hindi Updates

Assam Polls: 'असम में 10 साल में BJP की विकास यात्रा'; नितिन नवीन बोले- कांग्रेस ने घुसपैठियों को अनुमति दी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Shivam Garg Updated Mon, 30 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने असम के 10 साल के शासन के दौरान हुए विकास की तारीफ की है। जागीरोड में आयोजित चुनावी रैली में नवीन ने घुसपैठियों को बाहर करने के प्रयासों और राज्य की सुरक्षा पर भी जोर दिया। जानिए क्या कहा?

BJP Chief Nitin Nabin Assam Visit: Rally in Jagiroad Criticizes Rahul Gandhi and others hindi Updates
नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम में प्रवेश करने की अनुमति दी। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद इनकी एंट्री को रोका गया और अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम किया गया।

Trending Videos


राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
एक चुनावी रैली में नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जब पारंपरिक असमिया ‘गमोचा’ पहनने का प्रस्ताव रखा गया, तो उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया, जिससे असमवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची। वहीं, मस्जिद में जाते समय वह आराम से सिर पर टोपी पहनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bengal: 'ममता बनर्जी लोगों को धमकी दे रहीं, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव', भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

10 साल से BJP की विकास यात्रा जारी
नवीन ने कहा कांग्रेस ने अवैध घुसपैठियों का समर्थन किया। लेकिन अब राज्य में BJP सरकार ने इस प्रवृत्ति को उलट दिया है और अवैध घुसपैठियों को बाहर निकलने का रास्ता दिखाया है। उन्होंने 10 साल के भाजपा शासन में असम में हुए भारी विकास को रेखांकित करते हुए कहा लोगों को पहले की स्थिति याद रखनी चाहिए। पहले राज्य में आतंकवाद, हिंसा, निवेशकों का पलायन और युवाओं के सपनों का टूटना आम था। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

गौरतलब है कि असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed