फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers gather at UP Gate on Kisan Kranti Diwas

किसान क्रांति दिवस: यूपी गेट पर किसानों ने की हवन-पूजा, 2018 की घटना को किया याद

Fri, 02 Oct 2026 11:23 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 02 Oct 2026 11:23 AM IST
सार

किसानों ने बताया कि 2018 में उन्हें दिल्ली जाने से यूपी गेट पर रोका गया था। उस समय उन पर लाठियां चलाई गई थीं और आंसू गैस का प्रयोग हुआ था। इस घटना में कई किसान घायल हुए थे। तब से यह स्थान किसानों के लिए 'किसान क्रांति गेट' बन गया है।

विज्ञापन
Farmers gather at UP Gate on Kisan Kranti Diwas
यूपी गेट पर किसानों ने की हवन-पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान शुक्रवार सुबह से ही यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) पहुंचे। किसानों ने हवन-पूजा अर्चना की। यह कार्यक्रम 2018 की घटना की याद में हर साल दो अक्तूबर को 'किसान क्रांति दिवस' के रूप में मनाया जाता है। किसान इस दिन दिल्ली को अपनी भूमि बताते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन


किसान नेता प्रवीण मलिक ने कहा कि किसान यह आयोजन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के तत्वावधान में होता है। किसानों ने बताया कि 2018 में उन्हें दिल्ली जाने से यूपी गेट पर रोका गया था। उस समय उन पर लाठियां चलाई गई थीं और आंसू गैस का प्रयोग हुआ था। इस घटना में कई किसान घायल हुए थे। तब से यह स्थान किसानों के लिए 'किसान क्रांति गेट' बन गया है। यहां हर साल दो अक्तूबर को नियमित रूप से श्रद्धांजलि और हवन किया जाता है। 
विज्ञापन


किसान नेता प्रवीण मलिक ने कहा, हमें दिल्ली जाने से रोक दिया गया था, लेकिन हम हर साल 2 अक्तूबर को यहां आते हैं और बताते हैं कि दिल्ली भी किसानों की है। किसान सुनील बालियान ने कहा कि 2018 में किसान हरिद्वार से राजघाट तक 'किसान क्रांति यात्रा' निकाल रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें यूपी गेट पर रोक दिया था। किसानों का आरोप है कि लाठीचार्ज और आंसू गैस के कारण कई लोग घायल हुए थे। यह घटना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गई। इसी कारण यूपी गेट को 'किसान क्रांति गेट' के नाम से जाना जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed