{"_id":"61f955846815b565de1aecb4","slug":"ghaziabad-rajbhar-s-son-accused-of-threatening-media-person-report-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सुभासपा प्रमुख राजभर के बेटे पर मीडिया कर्मी को धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सुभासपा प्रमुख राजभर के बेटे पर मीडिया कर्मी को धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 01 Feb 2022 09:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:16 PM IST
सार
मीडिया कर्मी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कार्यक्रम में एक पत्रकार से सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर आपत्ति जताई थी। इस ट्वीट पर सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने अपशब्द लिखते हुए मारपीट करने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे और महासचिव अरुण राजभर पर एक मीडिया कर्मी ने ट्विटर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मीडिया कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि धमकी देने के बाद ट्वीट को हटा लिया गया है। पीड़ित लिंक रोड थाना क्षेत्र के चंद्र नगर इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
मीडिया कर्मी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि 29 जनवरी को गाजियाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कार्यक्रम में एक पत्रकार से सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर आपत्ति जताई थी। इस ट्वीट पर सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने अपशब्द लिखते हुए मारपीट करने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विरोध के बाद ट्विटर से हटा दी टिप्पणी
हालांकि विरोध करने अरुण की ओर से ट्विटर से टिप्पणी हटा दी गई। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।