{"_id":"6af585b2d9029ad5100deca4","slug":"municipal-preparations-at-the-hindon-chhath-ghat-remain-incomplete-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: हिंडन छठ घाट पर निगम की तैयारी अधूरी, किनारे पर मवेशियों के शव; कल से है नहाय खाय से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: हिंडन छठ घाट पर निगम की तैयारी अधूरी, किनारे पर मवेशियों के शव; कल से है नहाय खाय से शुरू
Thu, 12 Nov 2026 02:54 PM IST
अनुज कुमार
माय सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माय सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:54 PM IST
सार
नहाय खाय से शुरू हो रहे छठ महापर्व के लिए हिंडन छठ घाट पर नगर निगम की तैयारी अधूरी है, जहां घाट के किनारे मवेशियों के शव लगे हैं। इस घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एक लाख से अधिक लोग जुटते हैं।
विज्ञापन
हिंडन छठ घाट पर निगम की तैयारी अधूरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार को नहाए खाए से छठ महापर्व शुरू हो रहा है लेकिन हिंडन छठ घाट पर नगर निगम की तैयारी अभी अधूरी है। पानी में जलकुंभी के साथ ही मवेशियों के शव भी तैर रहे हैं।
विज्ञापन
गंगाजल छोड़ने के बाद हिंडन में पानी का स्तर बढ़ रहा है लेकिन पीछे से गंदगी बहती हुई आ रही है। गंगाजल की बजाए हिंडन का पानी अभी गंदे नाले की तरह दिख रहा है, वायदे के मुताबिक नगर निगम की ओर से अभी तक यहां साफ सफाई का भी काम पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
हिंडन की अधूरी व्यवस्था से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार तैयारी धीमी गति से चल रही है, शिकायतों के बावजूद किनारे लगा भविष्य का शब्द अब तक नहीं उठाया गया है। श्रद्धालुओं ने कहा कि बद इंतजामी के बीच ही अब उन्हें पूजा करनी होगी।
विज्ञापन