फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Snatcher who fired at police while fleeing in Indirapuram injured in encounter and arrested

गाजियाबाद में देर रात मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे स्नैचर से पुलिस का आमना-सामना, आरोपी के पैर में गोली लगी

Thu, 01 Oct 2026 08:03 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 08:03 AM IST
सार

गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने देर रात एक स्नैचर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Snatcher who fired at police while fleeing in Indirapuram injured in encounter and arrested
गाजियाबाद मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम थाना पुलिस ने बुधवार देर रात को कनवानी रोड पर चेकिंग के दौरान एक छीनती के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनु सिर उर्फ मनु दजर निवासी गली नंबर-3, गरिमा गार्डन, साहिबाबाद के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के अनुसार, इंदिरापुरम पुलिस टीम 5/6 पुलिस रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कनावनी पुस्ता की तरफ से एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में स्कूटी व बाइक बदल-बदलकर चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं करता है। उसने करीब दो सप्ताह पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी चेन स्नैचिंग की घटना करना बताया। आरोपी के अनुसार, घटनाओं में मिले चेन और मोबाइल बेचकर मिलने वाली रकम को वह खाने-पीने और अपने शौक में खर्च करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक और पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed