{"_id":"6aa632b1d0ffb08f190737b9","slug":"speeding-car-rams-into-wagonr-on-elevated-road-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार कार ने वैगनआर को मारी टक्कर, पांच वाहन भिड़े, मची अफरातफरी, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार कार ने वैगनआर को मारी टक्कर, पांच वाहन भिड़े, मची अफरातफरी, कई घायल
Sun, 13 Sep 2026 10:50 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:50 AM IST
सार
हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पांच से छह लोग घायल हुए हैं। एलिवेटेड रोड से गुजर रहे लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ghaziabad accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा चौकी इलाके में एलिवेटेड रोड पर रविवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर सड़क पर टेढ़ी हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही तीन अन्य कारें एक के बाद एक उससे जा भिड़ती चली गईं। हादसे में कुल पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पांच से छह लोग घायल हुए हैं। एलिवेटेड रोड से गुजर रहे लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर इंदिरापुरम थाने पर खड़ा कराया। पुलिस एलिवेटेड रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे की वजह और तेज रफ्तार कार के चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में पुलिस को अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।