फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   uncontrolled car hit three petrol pump workers one seriously injured

कार से तीन को रौंदा: 'गाड़ी सीधी लगा लो' कहने भर से भड़का दीपू, छोटी बात पर की बड़ी वारदात; देखें वीडियो

Mon, 31 Aug 2026 08:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 08:31 PM IST
सार

एसीपी ने बताया कि घायल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दीपू पुत्र प्रेमचंद निवासी सूर्या एन्क्लेव थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
uncontrolled car hit three petrol pump workers one seriously injured
कार ने तीन को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र की जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की देर शाम पेट्रोल भराने आई कार ने तीन पंपकर्मियों को टक्कर मार दी। मशीन और कार के बीच आए तीनों कर्मचारी घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की तहरीर पर केस दर्ज कर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक दीपू को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कार ठीक से लगाने को कहा था पंप कर्मी ने
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि घायल कर्मी के मुताबिक रविवार की रात करीब 12 बजे जीटी रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर वह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कार सवार कुछ युवकों ने विपरीत दिशा में मशीन के सामने कार लगा दी। जिन्हें कार घूमाकर सही से लगाने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रौंदता हुआ भागा दीपू
आरोप है कि कार घूमाकर लाने के दौरान चालक ने कार लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए तीन कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी एक कर्मचारी को रौंदते हुए फरार हो गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसीपी ने बताया कि घायल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दीपू पुत्र प्रेमचंद निवासी सूर्या एन्क्लेव थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed